फ़ोन से डिलीट हो चुकी फोटो को पाए ऐसे वापस.
आपके साथ ऐसा कई बार होता होगा कि आप अपने स्मार्टफोन में कुछ काम कर रहे होते हैं और गलती से आपसे कुछ फ़ोटोज़ डिलीट हो जाती है. इसके बाद हमें किसी एक्सपर्ट की मदद लेनी पड़ती है. लेकिन कई बार एक्सपर्ट की मदद लेने के बावजूद फ़ोटोज़ रिकवर नहीं हो पाते हैं ऐसे में अब आपको परेशान होने की ज़रुरत नहीं हैं हम आपको एक ऐसे ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे इंस्टाल करके आप अपनी डिलीट हो चुकी तस्वीरों को फिर से अपने फोन में ला सकते हैं.
इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर में जाकर डिस्क डिगर सॉफ्टवेयर को अपने फोन में इंस्टाल करना पड़ेगा. इंस्टाल होने के बाद आपको इसके स्कैन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद इसमें आपके फोन से डिलीट हो चुकीं सभी तस्वीरे दिखने लगेंगी.
आप को जिन भी फ़ोटोज़ को वापस अपने फोन की मेमोरी में लाना है पहले उन्हें सेलेक्ट करना पड़ेगा इसके बाद इसमें सेव के ऑप्शन में जाइए. सेव करने से पहले यह ऐप आपसे पूंछता है कि आप किस फ़ाइल में अपनी फ़ोटोज़ को रखना चाहते हैं. फ़ाइल चुनने के बाद आपकी मनचाही तस्वीर उसमें सेव हो जाती है.
No comments:
Post a Comment